गोपालगंज, मार्च 30 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही माध्यमिक विद्यालय कुचायकोट (बालक) में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र अंश कुमार ने 461 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बने। वहीं अंजली कुमारी ने 413 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंश कुमार के पिता श्रीराम यादव शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। अंश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर तैयारी करेंगे। अंजली कुमारी ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहती हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार सहित शिक्षकों ने सभी सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.