मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरनगर जनपद के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन को लेकर प्रधानाचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, जर्जर भवन व कक्ष, शौचालय, बाउंड्री वॉल, जलभराव, हाईटेंशन विद्युत लाइन, विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर से जुड़े सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की गई।बैठक में अधिकारियों ने संभावित जोखिमों को तत्काल चिन्हित कर उनके निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और कक्षाओं के प्रभावी संचालन पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की नियमित समीक्षा कर कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित करने तथा उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं और शैक्षिक सहयोग की व्यवस्था करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Kannau...