माध्यमिक विद्यालयों में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक अजित सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एमएसआई इंटर कॉलेज के सभागार में जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इसके अलावा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर फोटो अपलोड, ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों के सत्यापन आदि की भी समीक्षा की गई। बैठक का संचालन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा आशुतोष मिश्र, एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद, अहमद तंजीम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जमुई : बरसात के मौसम में विद्यालयों में पोषण वाटिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.