संभल, मार्च 18 -- संभल। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में बुक बैंक स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के ऐसे विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों से किताबें खरीदने में सक्षम नहीं होते। बुक बैंक के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए। इसके लिए प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में एक समिति का गठन किया जाएगा, जो बुक बैंक के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।समिति पुस्तकों के संग्रह, वितरण और रखरखाव की निगरानी करेगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के बाद विद्यार्थी पुस्तकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.