बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- फोटो : नूरसराय 01-नूरसराय के डायट परिसर में शुक्रवार को पौधा दिखाते शिक्षक। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय डायट में माध्यमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण में 130 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद मिशन हरियाली की ओर से शिक्षकों के बीच अमरूद, कटहल व महोगनी के करीब 400 पौधे वितरण कर उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया। मौके पर राजीव रंजन भारती, प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरफराज आलम, विनय प्रकाश, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, पी सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.