माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचायों ने उठाई समस्याएं
मथुरा, मई 18 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा डीआईओएस सत्यदेव की अध्यक्षता में हुई। यू-डायस, डीबीटी प्रोग्रेस और विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध डेटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए डीआईओएस ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। स्कूल चलो अभियान में छात्र-छात्राओं के नामांकन अधिक से अधिक संख्या में बढ़ाये जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के श्रीकृष्ण सभागार में समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम जिला समन्वयक डा. श्याम सुन्दर द्वारा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं को प्रस्तुत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को शैक्षिक पंचांग का पालन, कक्षा/अध्यापक डायरी व पाठ योजना का नियमित रख-रखाव तथा शासनादेशों का समयब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.