मेरठ, अगस्त 20 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के क्षमता संवर्द्धन के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 'दक्ष' का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एवं डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि सीखना जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में सदैव सीखने की प्रवृत्ति, जिज्ञासा और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता लता राठौड़ ने कहा कि विद्यालयी प्रशासन को बेहतर बनाने में प्रधानाचार्यों...