सोनभद्र, अप्रैल 25 -- रेणुकूट। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री व राजकीय इंटर कालेज पिपरी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव को पत्र भेजकर बेसिक विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों का समय भी परिवर्तित करने की मांग की है। उन्होंने मांग किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक किया जाए। उनका कहना है कि अप्रैल माह से ही पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर शुरू हो गया है, जिससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मा...