माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में सफल पहाड़िया छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। पहाड़िया जनजाति के शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुमका के सिटी गार्डन में शनिवार को संथाल परगना स्तरीय पहाड़िया जनजाति सफल छात्र छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संथाल परगना के दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, देवघर एवं जामताड़ा जिलों की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहाड़िया समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुमका विधायक बसंत सोरेन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला परिवहन शाखा पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी, इंडिया रिजर्व बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक तालो सोरेन एवं दुमका जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.