आगरा, सितम्बर 2 -- बुधवार को सेंट विंसेंट इंटर कॉलेज की तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक बालिका मलखंब प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ सेंट विंसेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ.बीके कटारा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । अंडर-14 आयुवर्ग में सेंट विंसेंट हायर सेकेंडरी स्कूल विजेता, जीजीआईसी नैनाना जाट उपविजेता बना। अंडर-17 आयुवर्ग में जीजीआईसी नैनाना जाट विजेता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उपविजेता बना। अंडर-19 आयुवर्ग में जीजीआईसी नैनाना जाट विजेता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उपविजेता बना। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। निर्णायक अभिषेक कुमार,...