भभुआ, मार्च 11 -- युवा पेज की लीड खबर माध्यमिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में जिले के तीन केंद्रों पर तेज गति से चल रहा कार्य, गुरुवार तक पूरा होने की संभावना होली की छुट्टी के कारण दो दिन रुका था मूल्यांकन, अब तेजी से हो रहा कार्य भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के तीन केंद्रों पर तेज गति से चल रहा है। अधिकांश कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार तक सभी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राज्य संपोषित बालिका प्...