सराईकेला, मई 10 -- खरसावां। खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय शारदा में शनिवार को माध्यमिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का उत्साह वर्धन करना एवं अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। समारोह में मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की कुंजी और ज्ञान की रोशनी है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की रोशनी को दूर दराज के क्षेत्रों, वनवासी इलाकों और गरीबों तक पहुंचाना आवश्यक है। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एवं वर्तमान शिक्षक पंकज कुमार ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए मेहनत और अनुशासन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.