धनबाद, अप्रैल 29 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले आठ स्कूलों के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के ऐसे आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अभिषेक झा के स्तर से की गई। उन्होंने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। साथ ही सभी संबंधित शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है। जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक पदस्थापित होने के बावजूद इस तरह का खराब परिणाम गंभीर चिंता का विषय है। परीक्षा परिणाम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षकों की मौजूदगी के बा...