बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 की माध्यमिक विद्यालयों की जिला क्रीड़ा समिति की बैठक मंगलवार को डायट सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार जिला एवं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की रूपरेखा तय की गई। विभिन्न खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी जिले के अलग-अलग विद्यालयों को सौंपी गई। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय को कम से कम दो खेलों में प्रतिभाग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, योगासन एवं शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का आवंटन किया गया। साथ ही जनपदीय क्रीड़ा समिति का गठन करते हुए ...