माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
बलरामपुर, जुलाई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) व माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस व प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की जनपदीय टीमों का चयन किया गया, जो आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर के संयोजन में किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर: जनपदीय बैडमिंटन व टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.