बलरामपुर, जुलाई 31 -- खिलाड़ियों का हुआ चयन बलरामपुर, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल संयोजक रीता चौधरी ने किया। जिला क्रीड़ा सचिव मु. सुहेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में खेल अधिकारी, व्यायाम शिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज यह भी पढ...