रायबरेली, जुलाई 23 -- लालगंज। माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक पढ़ने वाले खिलाड़ी विद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सात प्रतियों में अंकतालिका, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत आवश्यक अभिलेखों के साथ जमा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...