कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को 123 शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसमें राजकीय व अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के 56 शिक्षक भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर शिक्षक सत्र लाभ प्राप्त कर 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे। इनके भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्र परिवर्तन के बाद से 31 मार्च को शिक्षक रिटायर होते हैं। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक रिटायर होने वाले सभी शिक्षकों को सत्र के अंतिम दिन 31 मार्च को सेवानिवृत्त किया जाता है। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों के 67 शिक्षकों का रिटायरमेंट मंगलवार को होगा। इसी तरह राजकीय व माध्यमिक अनुदानित विद्यालयों में कुल 56 शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे। इसमें 12 शिक्षिकाएं हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.