इटावा औरैया, मार्च 17 -- माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में इन समस्याओं के निदान की मांग की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह यादव के नेतृत्व में कचहरी पहुंचकर उप जिलाधिकारी को यह ज्ञापन सौपा गया। इसमें महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज बकेवर के शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। मांग की गई है कि इन शिक्षकों की समस्याओं का निदान किया जाए, जिससे शिक्षक परेशान ना हो और तनाव मुक्त माहौल में शिक्षण कार्य कर सकें। यह भी कहा गया कि पहले भी इन समस्याओं को उठाया गया है लेकिन कोई निदान नहीं किया गया। ज्ञापन देने के लिए पहुंचने वालों में सुखराम आदिवशी, गौरव शाक्य सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.