माधौगढ़ सेतूफानी डाक कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना
उरई, अगस्त 18 -- माधौगढ़। संवाददाता सावन माह में धार्मिक आस्था का नजारा मंगलवार को देखने को मिला। हरौली गांव से तुफानी डाक कांवड़ यात्रा धूमधाम के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड पर पहुंची यात्रा का विधायक मूलचंद निरंजन ने फूल वर्षा कर स्वागत किया और युवाओं का उत्साह बढ़ाया।डीजे की धुन पर कांवड़ियों ने जमकर नृत्य किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास भी यात्रा में शामिल हुए और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। हरौली निवासी रामनरेश सिंह, अभिषेक सिंह, अर्जुन सिंह, सिद्धार्थ सिंह और अनुराग सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में यह यात्रा विठूर जाती थी। इस बार भोले बाबा के आशीर्वाद से 90 युवा भक्त हरिद्वार जा रहे हैं। 22 अगस्त को हरिद्वार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.