हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। माधौगंज थानाक्षेत्र में बुधवार शाम तेज हवा, बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे और पूरी फसल जमीन पर गिरी देखी तो कई किसान दहाड़ें मारकर रो पड़े। गौरा, मुड़ियाखेड़ा, इकसई, हसनपुर ज्योली, जेहदीपुर, तपनौर, फत्तेपुर चौगवां, नई बस्ती, काजीपुर से लेकर मल्लावां बॉर्डर तक दर्जनों गांव ओलावृष्टि की चपेट में आ गए। पहले बारिश के चलते गेहूं की पकी फसल कट नहीं सकी थी और जो कट चुकी थी उसकी मड़ाई नहीं हो पाई। अब ओलों ने बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.