माधौगंज थाने के सामने ट्रक के आगे कूदकर युवक ने दी जान
हरदोई, जून 24 -- माधौगंज। माधौगंज थाने के सामने बुधवार शाम एक युवक ने तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर ट्रक के पहियों से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़रा लखनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय चन्द्र प्रकाश बुधवार को माधौगंज थाने आया था। उसकी पत्नी राजकुमारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले में न्याय की गुहार लगाने के लिए वह थाने पहुंचा था। थाने से बाहर निकलने के बाद वह सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूद गया। चालक वाहन रोक पाता इससे पहले ही ट्रक के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए।
घटना की सूचना घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.