मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता जिले में साहेबगंज के माधोपुर हजारी से लेकर पारू के जयमल डुमरी तक तटबंध के किनारे-किनारे करीब 35 किलोमीटर में गंडक ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। नेपाल में भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के बाद सोमवार की रात 11 बजे गंडक ने रौद्र रूप धारण कर लिया। करीब 35 किलोमीटर में बसे दो दर्जन गांव के एक हजार परिवार विस्थापित होकर बांध पर शरण ले चुके हैं। सोमवार की रात से मंगलवार की शाम तीन बजे तक बाढ़ पीड़ितों को कोई सहायता नहीं मिली और बच्चे बूढ़े भूख बिलबिलाते रहे। मंगलवार की शाम चार बजे से पॉलीथिन का छिटपुट वितरण शुरू हुआ तो उस्ती पंचायत भवन में सामुदायिक किचन का काम शुरू हो पाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अकलू के टूटे दोनों हाथ, कैसे मिले इमदादबाढ़ की स्थिति ...