माधोपुर स्कूल में ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी
सीवान, अप्रैल 29 -- लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल माधोपुर स्कूल के कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए की समान की चोरी कर ली। घटना को लेकर एचएम इस्तेखार अहमद ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। विद्यालय के शिक्षक बच्चा राय ने बताया कि शनिवार व रविवार को विद्यालय बंद था। सोमवार को जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल में पहुंचे तो देखे कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखा बच्चों व शिक्षकों की हाजिरी बनाने वाला टैब व कई सामान गायब है। सोमवार की रात्रि में भी चोरों ने विद्यालय के गोदाम का तारा तोड़कर गैस सिलेंडर सहित कई सामान चुरा लिया। यह भी पढ़ें- माधोपुर स्कूल में ताला तोड़कर हजारों की चोरी 24 घंटे के अंदर विद्यालय में दो बार चोरी होने की घटना से विद्यालय प्रबंधन हलकान है। पुलिस घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.