जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना के संदर्भ में एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तो झगड़ा कर रहे एक पक्ष के लोग एक युवक के साथ एक देसी कट्टा और फायर किया हुआ खोखा पुलिस को सुपूर्द किया। इस संदर्भ में पुलिस सौरभ कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संदर्भ में माधोपुर निवासी पंकज कुमार के द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। घटना के संदर्भ में पीड़ित ने उल्लेख किया है वह अपना धान का फसल काट रहा था तभी सौरभ कुमार समेत दो लोग है और पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.