माधोपुर सुस्ता में शहीद प्रमोद का शहादत दिवस मनाया
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। माधोपुर सुस्ता में शनिवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए प्रमोद का 27वां शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बोचहां विधायक बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद अजय निषाद, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष महेश राय ने शहीद के स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि शहीद प्रमोद की मां दौलती देवी व पिता विंदेश्वर राय को नमन करती हूं, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देनेवाले प्रमोद जैसे महान पुत्र को जन्म दिया। पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद ने कहा कि आज के युवाओं को प्रमोद के साहस और शौर्य से प्रेरणा लेकर देश सेवा में जाने का संकल्प लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- कारगिल शहीद प्रमोद को दी गई श्रद्धांजलि शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज के सचिव व बड़े भाई श्यामनंदन याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.