मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में बीते 14 अप्रैल से चल रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। आग से बचाव के उपाय, सावधानियां एवं आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। इस अभियान में समाजसेवी रेखा रानी व मनीष कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...