बगहा, फरवरी 22 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। एनएच 727 के माधोपुर चौक पर बाइक की ठोकर से मुखलाल राम (70) की घटनास्थल पर मौत हो गयी। चालक बाइक समेत फरार हो गया। जानकारी एसएचओ अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुबार की रात करीब 8.30 बजे की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है किमुखलाल राम अपने बीमार पत्नी का दवा लेने माधोपुर पर चौक स्थित दवा दुकान पर जा रहे थे तभी बेतिया से छपवा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.