समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर कुर्की-जब्ती की। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि आरोपी जय कांत राय लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। कई बार नोटिस एवं गिरफ्तारी के प्रयास के बावजूद जब वह हाजिर नहीं हुआ, तब न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त किया गया। आदेश के आलोक में दरोगा ब्यूटी रानी, चांदनी कुमारी एवं राजू रंजन ने पुलिस बल के साथ माधोपुर गांव पहुंचकर आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- मकदूम सराय में कुर्की वारंट की कार्रवाई, दो आरोपियों के घर कुर्क इस दौरान घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार ...