रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान करीब तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव माधोपुर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज शुरू हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...