छपरा, अगस्त 20 -- 2 अजीत उपाध्याय रसूलपुर। थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव के युवक अजीत उपाध्याय का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। पेशे से किसान व एक निजी विद्यालय के शिक्षक सुरेश उपाध्याय के पुत्र अजीत की प्राथमिक से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा गांव में ही हुई है। फिल हाल इंजीनियरिंग कर रहे अजीत को इसरो से इंटर्नशिप में चयन होने पर गांव में खुशी है। सोशल मीडिया पर अजीत की इस उपलब्धि पर लोग बधाई दे रहे हैं। इसरो द्वारा इंटर्नशिप के लिए मिले पत्र के आलोक में अजीत बीम स्टीयरिंग यूजिंग डीप लर्निंग विषय पर अपना रिसर्च पेपर तैयार करेंगे। यह भी पढ़ें- युवक आशिक हुसैन का इसरो में चयन इसरो के अधीन आईईईई द्वारा मिले इंटर्नशिप के जरिये अजीत को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बचपन से ही मेघावी अ...