मुंगेर, अप्रैल 2 -- तारापुर,निज संवाददाता। बेलाडीह पंचायत अंतर्गत माधोडीह खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार की रात्रि माधोडीह और गाजीपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। माधोडीह के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित सात ओवरों में माधोडीह की टीम ने 121 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र छह ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि बेलाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव ने मेडल और शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य पंकज पासवान, शिक्षक उमेश कुमार तांती, राजीव कुमार,भिखारी पासवान, रामदेव सिंह,श्याम पासवान आदि मौजूद थे। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान...