पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। मां गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा से लखनऊ तक गोमती दर्शन यात्रा 28 मार्च से शुरू की जाएगी, जो 4 अप्रैल को लखनऊ में समाप्त होगी। गोमती दर्शन यात्रा की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में गोमती दर्शन यात्रा लखनऊ तक जाएगी। उसके बाद दूसरे चरण की यात्रा जौनपुर तक की जाएगी। उन्होंने जिला मुख्यालय पर आए जनपद के प्रभारी मंत्री और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात कर उनको गोमती दर्शन यात्रा के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। इसके अलावा डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को भी निमंत्रण पत्र दिया गया। शुभारंभ समारोह में वन मंत्री समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गोमती दर्शन यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि मां गोमती को राज्य नदी घोषित किया जाए। मां गोमती की भूमि राजस्व अभिलेखों में मां गोमती ...