पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- कलीनगर। साफ सफाई के दौरान बरती गई लापरवाही की पोल बुधवार की सुबह खुल गई। सफाई के बाद माधौटांडा राजबाहा पानी का तेज बहाव ही नहीं झेल सकी और फट गई। जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और कई एकड़ गेहूं की फसल डूब गई और सिल्ट भी आ गई। बताया जा रहा है कि नहर में मंगलवार की शाम पानी छोड़ा गया था। रबी फसलों को समय पर पानी देने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से लाखों रुपये का टेंडर निकाल कर सफाई कराई गई थी। इस काम में ठेकेदारों की ओर से जेसीबी से नहरों की सिल्ट सफाई कराई गई थी। इसमें खासा बजट ठिकाने लगा लगा दिया गया है। इसकी बोल बुधावार की सुबह खुल गई। मंगलवार की शाम को जब पानी छोडा गया तो वह दस घंटा भी पानी का तेज बहाव नहीं झेल सकी। बुधावार की सुबह माधोटांडा रजबाहा की पटरी फट गई। इससे नहर किनारे के कई एकड गेहूं की फसल जलमग्न ह...