पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। जनपद के प्रभारी मंत्री और कृषि, कृषि शिक्षा और अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यूपी सरकार को 9 साल हो चुके है। समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सरकार ने मॉडल के रूप में काम किया है। लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद कानून व्यवस्था बहुत बड़ी चुनौती थी। कोई कानून का पालन नही करता था। आज कानून का राज है। उन्होंने कहा कि आज हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिला है। लोगों को आवास, शौचालय देने का काम किया गया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनपद के माधोटांडा में ब्लॉक का संचालन जल्द किया जाएगा। इसमें जो भी कमियां होगी। उसे पूरा किया जाएगा। नगर पंचायत के प्रस्ताव पर कार्यवाही कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चपरासी के प्रकरण ...