पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। माधोटांडा स्थित मां गोमती दर्शन पदयात्रा के जरिए गोमती नदी के पुनर्जीवन को सार्थक प्रयास किया जाएगा। इसके लिए गोमती दर्शन पदयात्रा का आयोजन 28 मार्च से होगा। कार्ययोजना बनाकर आवश्यक चर्चा के बाद इसे फाइनल टच दे दिया गया है। ताकि इसके आसपास वेटलैंड समेत अवरोध व कब्जों को हटवा कर गोमती नदी के प्रवाह को बढ़ाने की दिशा में कारगर प्रयास हों। मंगलवार को शहर के गौरी शंकर मंदिर परिसर में शिवानंद महाराज के मार्गदर्शन में साधु संतों समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा की गई। गोमती दर्शन पदयात्रा एवं मां गोमती संरक्षण अभियान को 28 मार्च से शुरू किया जाएगा। बैठक में नदी के मार्ग में आने वाले अवरोध और कब्जों की स्थितियों पर चर्चा हुई। गोमती दर्शन की अध्यक्ष संध्या सिंह ने बैठक में बताया कि इस यात्रा के उद्देश्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.