माधोटांडा पीलीभीत डायवर्जन रुट पर फंसे वाहन, लगा जाम
पीलीभीत, मई 29 -- कलीनगर। माधौटांडा पीलीभीत मार्ग पर बनाई गई अस्थाई डायवर्जन सड़क राहगीरों के मुसीबत बनती जा रही है। इस पर जेसीबी मशीन और मोरंग लदा ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया खास गांव के पास पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। वाहनों के गुजरने के लिए पास में ही अस्थायी डायवर्जन सड़क तैयार की जा रही है। गुरुवार को डायवर्जन बना रही जेसीबी मशीन दलदली मिट्टी में धंस गई। इस दौरान जा रहा मोरंग लदा ट्रक भी सड़क किनारे धंस गया। इससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। यह भी पढ़ें- तीन जिले को जोड़ने वाली सड़क में लगता है जाम,आवागवन में होती है परेशानी,रहती है दुर्घटना की आशंका दोनों ओर कई घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। होने वाले हादसों ने डायवर्जन की गुणवत्ता और विभागीय ठेके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.