नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सुभाष घई बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कई एक्टर्स संग काम किया है जिसमें से एक माधुरी दीक्षित हैं। माधुरी और सुभाष ने फिल्म खलनायक में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान सुभाष घर ने माधुरी को रुला दिया था। उन्होंने माधुरी से पूरी फिल्म 2 ही कपड़ों में करवाई जिस वजह से माधुरी की हालत खराब हो गई थी। लेकिन सुभाष को उन पर तरस नहीं आया और अपना काम किया। आइए बताते हैं आपको पूरी स्टोरी कि आखिर क्यों फिल्म की मेन हिरोइन को 2 ही कपड़ों में फिल्म करवाकर रुला दिया था सुभाष घई ने।जब सुभाष घई ने माधुरी को रुलाया सुभाष घई ने फिल्म का एक किस्सा शो के दौरान बताया था। वह बोले थे, 'एक्टर्स ना थोड़े बिगड़े हुए बच्चों की तरह होते हैं। एक बार मैंने माधुरी को भी रुला दिया था। मेरी फिल्म खलनायक थी। इस फ...