नई दिल्ली, जून 18 -- माधुरी दीक्षित के 80 और 90 के दशक के गानों की बराबरी आज भी कोई नहीं कर सकता। उन पर फिल्माए गए ज्यादातर गानों पर आज भी लड़कियां डांस करती हैं या डांस शोज में परफॉर्म किए जाते हैं। ऐसा ही एक गाना है सैलाब फिल्म का। इसके बोल हैं 'हमको आजकल है इंतजार'। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस पूरे गाने में सिंगर ने सिर्फ एक ही लाइन गाई है। बाकी गाना कोरस की आवाज में है। जानिए इस गाने से जुड़ी इंट्रेस्टिंग स्टोरी।गाने में अनोखा एक्सपेरिमेंट हमको आजकल है इंतजार... इस गाने की लिरिक्स कान में पड़ते ही पीले ब्लाउज और हरी-लाल साड़ी में माधुरी दीक्षित आंखों के सामने आ जाती हैं। गाने में उन्होंने लुभावना लावणी और कोली डांस किया है। गाना करीब 8 मिनट का है और इस पूरे सॉन्ग में सिंगर अनुपमा देशपांडे ने सिर्फ एक ही लाइन गाई है- हमको आजकल है इंतज...