नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आलीशान घर देखा है आपने? एक्ट्रेस अब कौन बनेगा करोड़पति के मराठी वर्जन को होस्ट करती नजर आएंगी। हाल में एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन के साथ उनके शो पर देखा गया था। अब एक्ट्रेस ने फराह खान के लिए अपने आलीशान घर के दरवाजे खोल दिए हैं। माधुरी और उनके पति डॉक्टर राम नेने ने फराह खान का अपने घर पर स्वागत किया। फराह ने भी अपने चैनल पर माधुरी के इस आलीशान घर की झलक दिखाई है। देखिए अंदर से कैसा दिखता है माधुरी का ये घर।एंट्रेंस माधुरी दीक्षित और राम नेने एकाध साल पहले ही अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। ये घर का एंट्रेंस हैं। फराह खान के इस व्लॉग में माधुरी दीक्षित के घर के बाहर सिर्फ MF हुसैन की पेंटिंग ही नजर आएंगी। ये साधारण लेकिन शानदार घर का मुख्य दरवाजा है। माधुरी के पति डॉक्टर र...