माधुरी के परिजनों ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, डीएसपी से की शिकायत
रांची, अगस्त 9 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के कांड संख्या-251/2026 (दहेज हत्या/हत्या मामला) में मृतका माधुरी कुमारी के भाई निताई कोइरी ने पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, रांची को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, 25 वर्षीया माधुरी का विवाह 4 दिसंबर 2024 को विकास महतो के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 21 जुलाई 2026 को उसे ज़बरन ज़हर पिलाया गया। मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान 24 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। मामले में पति विकास महतो न्यायिक हिरासत में है, जबकि सास (चन्द्रिका देवी), जेठ (प्रकाश महतो) और जेठानी (लीला देवी) अभी भी फ़रार हैं। सूचक निताई कोइरी ने जांच अधिकारी पर गंभीर लापरवाही, फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने, डिजिटल साक्ष्य (मृतका का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.