माधापुर जंगल से ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी कर ले गए चोर
हापुड़, जून 17 -- थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल से चोर ट्रांसफार्मर को तोड़ कर उपकरण चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी से अवगत कराया है। बुधवार की सुबह को गांव माधापुर के ग्रामीण जंगल से पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गांव के जंगल में नलकूप के लिए जाने वाली सप्लाई के लिए रखे गए ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा हुआ है। उसको देखकर वह दंग रह गए। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैंकडों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना देर रात को हुई है, क्योंकि करीब 11 बजे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.