जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह का व्यक्तित्व अप्रतिम था। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। विधायक ने कहा कि मैं उनके काफी करीब रहा और उन्हें नजदीक से देखा है। वह गरीबों के प्रति झुकाव रखते थे, रात-रात भर पैदल चलकर उग्रवाद प्रभावित इलाकों में लोगों की बातें सुनते थे। उनकी ईमानदारी और कर्मठता अनुकरणीय थी। सरयू राय ने कहा कि वह बिना किसी समझौता के लोगों की सेवा करते थे, यही उनकी लोकप्रियता का राज था। माधव लाल सिंह युगांतरकारी व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...