रांची, मई 13 -- रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गोमिया के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन सिर्फ गोमिया ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंडभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन अतुलनीय व अनुकरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, बेबाक व ईमानदारीपूर्ण व व्यवहार कुशलता से भरा था। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ होगा माधव लाल का अंतिम संस्कार यह भी पढ़ें- माधव लाल सिंह के अंतिम दर्शन करने को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़ यह भी पढ़ें- 4 बार के विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ...