जमशेदपुर, मार्च 1 -- सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा साहित्यकार एवं गीतकार माधव पांडेय निर्मल की पुस्तक ''निर्मल भजनामृत'' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रतिकुलपति डॉ. एसएन दुबे थे। लोकार्पित पुस्तक'' निर्मल भजनामृत पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि ''निर्मल भजनामृत'' पाठकों, श्रद्धालुओं तथा संगीत प्रेमियों के लिए एक आदर्श और मानक भक्तिगीतों को प्रस्तुत किया गया है। यह गीतकाव्य की कसौटी पर सधा हुआ संग्रह है। इससे पूर्व वीरेंद्र उपाध्याय के सरस्वती वंदना के बाद साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र झा ने स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.