प्रयागराज, अगस्त 2 -- नैनी। विद्या भारती शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में आयोजित 37वां त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि शिवकुमार यादव प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रहे तथा अध्यक्षता शेषधर द्विवेदी ने की। विभिन्न प्रतियोगिताओं कुरास में अंडर- 14 में आदित्य कुशवाहा, अंडर -17 में वैभव कुमार, अंडर-19 में देवांश, अंश यादव, सुभाष कुमार का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बालिका वर्ग में अंडर -14 में युविका गुप्ता, वर्तिका पाल, अंडर -17 में सान्वी गुप्ता, आराध्यश्री, अंडर-19 में माधवी द्विवेदी, साक्षी कनौजिया ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में अंडर- 17 में अरुण कुमार, प्रथम शुक्ला, अंडर-19 में लक्ष्य केसरवानी, आयुष बहादुर, रुद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ...