आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत तीन छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है। प्रतिभा निकेतन की कक्षा 12 वीं की छात्रा माधवी चौधरी को एक दिन का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया। एक दिन का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनी माधवी ने गर्भवती महिला व धात्री महिला एवं 0-6 माह के बच्चों के पौष्टीक आहार और टीकाकरण, बच्चों के वजन के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी बनी प्रतिभा निकेतन की कक्षा 12 वीं की छात्रा आकांक्षा मौर्या ने कार्यालय में आये हुए निराश्रित महिला पेंशन एवं बाल सेवा योजना के लाभार्थियों की फरियाद सुनी एवं तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- ...