सुल्तानपुर, मई 12 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर में टांडा-बांदा हाईवे से कुछ दूर सोमवार को बड़ी संख्या में मृत और घायल गोवंश मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, कोतवाली में तैनात रहे क्राइम निरीक्षक सूबेदार यादव को भी हटा दिया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली की कमान विवेक राय को सौंपी गई है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर हाईवे किनारे सोमवार को 24 की संख्या में मृत गोवंश और तीन घायल गोवंश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मृत गोवंशों को दफनाने के साथ घायल गोवंशों के उपचार की व्यवस्था कराई गई थ...