समस्तीपुर, जनवरी 9 -- उजियारपुर। सीपीएम लोकल कमेटी उजियारपुर की ओर से गुरुवार को अंगारघाट चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन एक सभा में तब्दील हो गयी। कार्यकर्ताओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा अपहरण कर लिए जाने की आलोचना की। इससे पहले कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया। अंगार पंचायत के पूर्व सरपंच रामबदन सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मादुरो एवं उनकी पत्नी को अविलंब रिहा करने, वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिकी दादागिरी पर रोक लगाने आदि की मांग संयुक्त राष्ट्र संघ से की। सभा को जिला सचिव रामाश्रम महतो, अंचल सचिव उपेंद्र राय, दिनेश पासवान, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.