बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। बुधवार की सुबह कतर्निया घाट रेंज के बिछिया सुजौली सड़क पर जंगल से निकलकर एक मादा हाथी अपने बच्चे के साथ बीच सड़क पर आ गई । इस दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवारों को अपनी ओर आता देख दौड़ा लिया। दोनों बाइक छोड़कर जंगल में भागे। तब उसकी जान बची। बाइक के पास मादा हाथी अपने बच्चे के साथ एक घंटे तक डटी रही। हाल ही में हाथी ने एक पुजारी को रौंदकर मार डाला था। बुधवार की सुबह नौ बजे सुजौली निवासी चुनक्का (45) तथा मिहींपुरवा तहसील के बुद्धूपुरवा निवासी अब्दुल हलीम (65) मोटरसाइकिल से आम्बा गांव जा रहे थे कि सुजौली बिछिया मार्ग पर जंगल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के निकट अचानक जंगल से निकलकर मादा हाथी बच्चे सहित सड़क पर आ गई। हाथी को देखते ही बाइक चालक ने मोटरसाइकिल को रोका , हाथी उनकी ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.